Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज जिएचपी स्कूल के छात्रावास से छात्र तीन दिन से लापता

 

वीरगन्ज १५ भदौ ।

वीरगंज के पावर हाउस नजदीक स्थित जिएचपी स्कुल के होस्टल से एक  विद्यार्थी लापता है। गत गुरुवार अपरान्ह ३ बजे से जिएचपी स्कुल के कक्षा ६ सेक्सन ‘बी’ में अध्ययनरत १३ वर्षीय विद्यार्थी अमित कुमार चौरसिया के लापता हाेने की बात अभिभावक ने कही है । बेटे के खाे जाने के बाद से माता पिता चिन्तित है् ।

पर्सा के कालिकामाई गाउँपालिका वडा नं २ भेडिहारी के अमित का परिवार हाल वीरगन्ज महानगरपालिका–१३ राधेमाई में रहता है ।अमित काे गत बैशाख से छात्रावास में रखा गया था  । अमित के पिता  साेनालाल प्कारसाद चाैरसिया कहना है कि हजाराे रुपया मासिक शुल्क देकर हमने बच्चे काे रखा था । पर स्कूल प्रशासन की लापरवाही कैसी है कि बच्चा कहाँ कब गया उन्हें कुछ पता ही नहीं है । इसमें गार्ड से स्कूल संचालक तक की लापरवाही है । घटना के सुबह ही बच्चे के गायब हाेने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा में की गई है । पर अब तक बच्चे की काेई जानकारी नही मिली है ।  विद्यालय की सञ्चालिका तथा प्रिन्सिपल रमिन्दर कौर ने घटना के विषय में दुख व्यक्त किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

प्रिन्सिपल रमिन्दर कौर सुरक्षागार्ड की लापारवाही से अमित के गायब हाेने की बात स्वीकार की है ।  उन्हाेंने कहा कि ‘छुट्टी के समय १५ साै विद्यार्थी एक ही बार निकलते हैं जिसकी वजह से गार्ड काे भी मुश्किल हाेती है । इसी कारण शायद गार्ड का ध्यान नही गया ।’

जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के डिएसपी गौतम थापा ने कहा कि घटना के बारे में शिकायत दर्ज हाेने के साथ प्रहरी जाँच कर रही है । स्कूल में भी जाँच पडताल की गई है । हम अनुसंधान कर रहे हैं ।

यह भी पढें   राममंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंगल सामग्री भेजी गई

पहिलाेपाेस्ट से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com