Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चन्द्र भण्डारी उप–सभापति के दावेदार

 

काठमांडू, २ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता चन्द्र भण्डारी ने उप–सभापति में दावेदारी प्रस्तुत किया है । आगामी १४वें महाधिवेशन के लिए उन्होंने ऐसी दावेदारी पेश की है । आइतबार पार्टी कार्यालय सानेपा में आयोजित केन्द्रीय समिति बैठक में नेता भण्डारी ने आगामी महाधिवेशन में उप–सभापति के लिए औपचारिक घोषणा की ।
बैठक के बाद उन्होंने कहा– ‘मैंने पार्टी समक्ष औपचारिक रुप में उप–सभापति के लिए दावेदारी पेश किया है ।’ नेता भण्डारी ने कहा कि देश में जो राजनीतिक समस्या है, वह पुराने पुस्ता से समाधान होनेवाला नहीं है, इसके लिए नयां ‘हिरो’ को ही आगे आने की जरुरत है ।
नेता भण्डारी ने कहा कि संविधान संशोधन तथा नागरिकता संबंधी विषय में सबसे पहले नेपाली कांग्रेस को स्पष्ट होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘क्षमता विहीन संशोधन से अराजकता आती है । मनचाह नागरिकता वितरण से खूल नेपाली ही अल्पमत में पड़ जाएंगे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *