राजदूत मिश्र और भारद्वाज द्वारा पद तथा गोपनियता की शपथग्रहण
काठमांडू, २ सितम्बर । बंगलादेश और कतार के लिए नवनियुक्त आवासीय राजदूत वंशीधर मिश्र और नारदनाथ भारद्वाज ने अपनी पद तथा गोपनिता की शपथग्रहण किया है । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के समक्ष आइतबार आयोजित एक विशेष समारोह के बीच उन लोगों ने शपथ ग्रहण किया । समारोह में परराष्ट्र मन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञावली और नेपाल सरकार के अन्य उच्च पदस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

