Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एटीएम से पैसा लूटनेवाले थप एक चिनियां नागरिक विमानस्थल से गिरफ्तार

 

काठमांडू, २ सितम्बर । नकली एटीएम प्रयोग कर नेपाली बैंकों से करोड़ो लूटनेवालों में से थप एक व्यक्ति त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से गिरफ्तार किया गया है । अध्यागमन का सहयोग लेकर नेपाल पुलिस ने आइतबार रात में ३६ वर्षीय सु लुसली नामक चिनियां नागरिक को गिरफ्तार किया है । लुसली चीन भागने की तैयारी में थे ।
पुलिस को कहना है कि इसी घटना में संलग्न अन्य दो चिनियां नागरिकों की खोजी कार्य जारी है । स्मरणीय है, बैंक लूटनेवाले ५ लोगों को नेपाल पुलिस ने शनिबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए सार्वजनिक किया था । नकली भीषा कार्ड (एटीएम) प्रयोग कर चिनियां लूटेरों ने नेपाली बैंकों से ३ करोड़ से भी अधिक रुपैयां चोरी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *