Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार में सामेल होने का आग्रह कांग्रेस द्वारा अस्वीकार

 

काठमांडू, ८ नवम्बर । एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड ने सरकार में सामिल होकर वर्तमान सरकार को ही राष्ट्रीय स्वरुप प्रदान करने के लिए नेपाली कांग्रेस के साथ आग्रह किया है । आज शुवह प्रचण्ड निवास लाजिम्पाट में एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड और नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला के बीच हुइ भेटवार्ता में एमाओवादी के तरफ से ऐसा प्रस्ताव पेश किया गया है लेकिन कांग्रेस सभापति कोइराला ने माओवादी के  प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है ।
भेटवार्ता में सामिल नेपाली कांग्रेस के उपसभापति रामचन्द्र पौडेल के अनुसार अध्यक्ष प्रचण्ड ने सरकार में सामिल होकर पूर्ण बजट लाने के लिए आग्रह किया था । समाचार स्रोत के अनुसार कांग्रेस सभापति कोइराला ने जवाफ दिया कि भट्टराई नेतृत्व की सरकार जब तक रहेगा, तब तक राष्ट्र ने कोई भी निकास नहीं पा सकता । भेटबार्ता के बाद सञ्चारकर्मी के साथ बातचित करते हुए उपसभापति पौडेल ने बताया– ‘जब तक वर्तमान सरकार रहेगा, तब तक बजट और नयाँ निर्वाचन नहीं हो सकता । ऐसी अवस्था में वर्तमान सरकार में सामिल होना दूर की बात है ।’
उपसभापति पौडेल के अनुसार राष्ट्रीय सहमति की सरकार बनाकर पूर्ण बजेट और नये निर्वाचन में जाना ही उपयुक्त होगा । विपक्षी दलों की ओर से बजट पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को लिखित आग्रह करने की तैयार हो रही है, ऐसी ही अवस्था में एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कांग्रेस शीर्ष नेताओं के साथ यह भेटवार्ता किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *