Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्तमान सरकार ही निर्वाचन करायेगीः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, ८ नवम्बर । जहाँ एक ओर प्रतिपक्षी दलों की ओर से वर्तमान सरकार को हटाने की मांग हो रही वहीं प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने नया निर्वाचन इसी सरकार के नेतृत्व में कराने का दावा किया है । उन्होंने यह भी बताया कि राजनीतिक सहमति में ही कात्तिक मसान्त के भितर पूर्ण बजट आएगा । गोरखा जिला के विभिन्न चार विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होने पहुँचे प्रधानमन्त्री ने यह बात कही– ‘प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता के अनुसार सिर्फ इसी सरकार को निर्वाचन कराने की वैधानिक अधिकार है, इसलिए किसी के माँगने पर मैं इस्तिफा नहीं दूँगा ।’
वर्तमान सरकार के तरफ से जनता की इच्छा मुताबिक काम नहीं होने की बात स्वीकार करते हुए उन्हों ने बताया कि शान्ति प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पक्ष सेना समायोजन जैसी कार्य इसी सरकार के नेतृत्व में पूरा हुआ है । प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई ने दावा किया है कि आगामी १० वर्ष के भितर प्रतिव्यक्ति आय तीन हजार अमेरिकी डलर हो जाएगी । सरकार इसी रणनीति के साथ बजट की तैयारी कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed