Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार रहने तक बजट नहीं आएगाः नेपाल

 

काठमांडू । नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने वर्तमान सरकार रहने तक बजट नहीं आने देने का दावा किया है । राष्ट्रीय सहमति बिना बजट सम्भव नहीं होने की बात बताते हुए उन्होंने आज शुक्रबार रसुवा सदरमुकाम धुन्चे में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया– “जब तक यह सरकार बर्हिगमित नहीं होगा, तब तक बजट सम्भव नहीं है ।”
पूर्वप्रधानमन्त्री  नेपाल का कहना था कि प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई बालक की तरह कुर्सी के लिए जिद्द देखा रहे है । नेता नेपाल ने दावा किया है कि जल्द ही सहमतीय सरकार बनेगी और उसी सरकार व्दारा बजट लाया जायेगा । लेकिन कबतक नया सरकार बनेगा, इसके बारे में उन्होने कुछ नहीं कहा । नेता नेपाल का यह भी कहना था कि डा. भट्टराई कुछ मधेशी नेताओं को साथ में लेकर भ्रष्टचार में लिप्त हैं ।

यह भी पढें   गोठाटार आगलगी – १४ दुकानें जलकर नष्ट

नेता नेपाल ने कहा कि ’राष्ट्रपति एकेला नही है । लोकतन्त्र को तहसनहस करके माओवादी के व्दारा बुना गया योजना असफल करने के लिये लोकतान्त्रिक शक्तियाँ एक जुट हो गयी है । बजेट पास कराने के लिये माओवादी ने राष्ट्रपति को धमकाने कि बात कहते हुये नेता नेपाल ने कहा कि अगर राष्ट्रपति व्दारा बजेट हुआ तो लोकतन्त्र ही समाप्त होजायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com