Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरी में डूबकर एक युवक ने किया आत्महत्या

 

४ सेपटेम्बर, सप्तरी । राजविराज नगरपालिका(६ का जुलमा मुखिया का बेटा ३० वर्षीय अरुण मुखिया का पोखरी में डूबने से मृत्यु हो गई है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि मादक पदार्थ सेवन कर मंगलवार रात को घर के पास ही के पोखरी में मुखिया ने आत्महत्या किया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय का प्रहरी नायब उपरीक्षक मकेन्द्रकुमार मिश्र के अनुसार मादक पदार्थ सेवन कर घर आने पर मुखिया को उसकी मां ने गाली की जिसके कारण गुस्सा से वह पोखरी में डूबकर आत्महत्या किया है ।
प्र ना उ मिश्र ने बताया कि पोखरी में स्वयं कुदने की बात उसकी २८ वर्षीय पत्नी पुनम देवी ने प्रहरी को फोन करके बतायी जिस पर प्रहरी ने खोज तलाश किया और बुधवार सुबह शव मिला ।
शव परीक्षण के लिये राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com