Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पचास हजार युवाओ को जोड़ने के लक्ष्य के साथ समाजवादी युवा संघ का केंद्रीय बैठक सम्पन्न

 

रेयाज आलम ,बीरगंज, भाद्र १९ गते विहिवार | समाजबादी पार्टी के भातृ संगठन समाजवादी युवा संघ के केन्द्रिय पदाधिकारीयो का पहला बैठक सम्पन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष तथा प्रदेश २ के भूमि व्यवस्थापन कृषि तथा सहकारी राज्य मंत्री मा.योगेंद्र राय यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमे समाजवादी युवा संघ के फ्याम्सन इन्चार्ज देवि सुवेदि के प्रमुख आतिथ्य और समाजवादी पार्टि के केन्द्रिय सदस्य फिरोज मंसूर के विशिष्ठ आतिथ्य में विभिन्न निर्णय करते हुए कार्यक्रम सफल हुआ। बैठक से प्रादेशिक संगठन का समायोजन कार्यविधि, कार्यदल निर्माण तथा कार्य विभाजन जैसे विषय में निर्णय किया गया ।

यह भी पढें   गगन थापा का राजनीतिक प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित

समाजवादी युवा संघ, प्रदेश समायोजन कार्यदल में प्रदेश १ में हेमन्त राइ के नेतृत्व में शिवराम यादव, रञ्जित गोस्वामी, समिर नाछिरिग, मनकला लिम्बु, मनोज पौडेल । प्रदेश २ में सजिव यादव के नेतृत्व दिनेश पटेल, दिपक महतो, मुकेश कुशवाहा, आतेश सिंह यादव। प्रदेश ३ में निरज प्रधान के नेतृत्व में श्याम शिल्पकार, सुनिल लामा, मेघराज तामाङ, मंजू तामाङ, सिर्जन श्रेष्ठ । प्रदेश ४ में परशुराम पोखरेल के नेतृत्व में वासु भट्ट, रामेश्वर पराजुली, जुनु पुन, शेरमान गुरुङ । प्रदेश ५ में असलम खान के नेतृत्व में राजेन्द्र जि सि, ऋषी पाठक, चन्दन चौधरी, सनोज यादव, महमद इरफान । प्रदेश ६ में दानबहादुर शाहि के नेतृत्व में टेक प्रसाद भट्टराई, गणेश वाठा मगर, नवीन शाही, टीकाराम शाही । प्रदेश ७ में रमेश थापा मगर के नेतृत्व में श्याम सिनाल, वशन्त विश्वकर्मा, करण साउद, सोनिया राना, डम्बर ऐर, पुष्म जोगी, दिपक राज वराल, सुनिता चौधरी को जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढें   जनमत पार्टी का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन आज

बैठक में ४५ सदस्यिय सचिवालय गठन करने और विधान मस्यौदा समिति में जितेन्द्र सिंह महरा, टंक सिलिङ, रन्जित गोस्वामी को मनोनीत किया गया है। संगठन के विस्तार के लिए अभियान संचालन कर देश भर से ५०,००० युवाओ को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही संगठन का वेब साइट निर्माण करके केन्द्रिय कार्यालय काठमाडौ में खोलने का निर्णय किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com