Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल में रिक्शा का किराया मांगने पर बदमाशों ने गोली मार दी

 
 रेयाज आलम , बीरगंज, भाद्र १९ गते विहिवार | बीरगंज का सीमावर्ती शहर रक्सौल में दिन दहाड़े गोली चलने से खौफ पैदा कर दिया। रक्सौल स्टेशन के पास इ-रिक्शा वाले ने जब किराया माँगा तो बदमाश उसे दो गोली मारकर फरार हो गए। प्राप्त सुचना अनुसार वो बदमाश बीरगंज में किसी घटना को अंजाम देने आए थे, बीरगंज में प्रहरी द्वारा उनका एक साथी पकड़ा गए, ये बदमाश बीरगंज से इ-रिक्शा से मितेरी पुल तक गया, वहां जाम लगने के कारण वह से पैदल आगे गया और दूसरा इ-रिक्शा से रेलवे स्टेशन के पास गया, वह जब इ-रिक्शा वाले ने किराया माँगा तो बदमाशों ने गुस्से में आकर उसके मुँह में दो गोलिया मारी।
घटना के तुरंत बाद जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ललन सिंह घटनास्थल पर पहुँच घायल व्यक्ति को शहर के डंकन अस्पताल में भेजा, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।  रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार घंटना का अनुसन्धान और अपराधियों की खोज-तलाश में लग चुके है।  एक ही दिन बीरगंज और रक्सौल में इस प्रकार की घटना होने से ये स्पष्ट होता है की ये बदमाश किसी बड़ी योजना को अंजाम देने की फ़िराक़ में थे लेकिन इनका योजना असफल होने पर ये दहशत फैलाना चाहते है।
जिस व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी वह रक्सौल के कौड़िहार चौक के पास भगवानपुर के शिवजी साह का लड़का सुनील साह है। सुनील साह ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है, और इस बात से इंकार किया की बदमाशों से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या जान-पहचान थी। ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed