पुलिस की पिटाई से सत्ताधारी पार्टी के ही विद्यार्थी नेता घायल
काठमांडू, ५ सितम्बर । पुलिस की पिटाई से सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियु के संयोजक ऐन महर घायल हो गए हैं । महर के साथ अन्य विद्यार्थी कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं ।
बुधबार गिरफ्तार चिकित्सा शिक्षा अध्ययन संस्थान आईओएम के स्ववियु सभापति मिलन गैरे के साथ मिलने के लिए अनेरास्ववियु के संयोजक महर के नेतृत्व में सयौं विद्यार्थी कार्यकर्ता नेपाल पुलिस क्लब पहुँचे थे । जब पुलिस ने उन लोगों को भीतर प्रवेश में निषेध किया तो पुलिस और विद्यार्थी बीच झड़प शुरु हो गया । उसी क्रम में पुलिस की पिटाई से अनेरास्ववियु कार्यकर्ता घायल हुए हैं ।
घायल विद्यार्थियों की उपचार बागबजार स्थित काठमांडू मोडल अस्पताल में हो रहा है । महानगरीय पुलिस परिसर के प्रवक्ता डीएसपी होविन्द्र बोगटी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा है कि सयों की संख्या में विद्यार्थी कार्यकर्ता जबरजस्त पुलिस क्लब के भीतर प्रवेश कर रहे थे, जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा ।

