Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलनल के कारण मेलम्ची आयोजना की सम्पूर्ण निर्माण कार्य अवरुद्ध

 

काठमांडू, ५ सितम्बर । सीएमसी पीडित संघर्ष समिति द्वारा शुरु आन्दोलन के कारण मेलम्ची खानेपानी आयोजना की सम्पूर्ण निर्माण कार्य अवरुद्ध हो गया है । संघर्ष समिति का कहना है कि सरकार उन लोगों की मांग प्रति अनदेखा कर रही है, इसीलिए आन्दोलन करना पड़ रहा है । समिति ने बुधबार से आन्दोलन शुरु किया है, समिति का कहना है कि जब तक मांग सम्बोधन नहीं होगा, तब तक आन्दोलन रुकेवाला नहीं है ।
इससे पहले भी विभिन्न मांग रखकर संघर्ष समिति ने आन्दोलन किया था । लेकिन दो महिना तक मांग सम्बोधन ना होने के कारण संघर्ष समिति पुनः आन्दोलन में उतर आया है । उन लोगों की मुख्य मांग है कि आयोजना निर्माण की जिम्मेदारी लेनेवाले इटालियन कम्पनी सीएमसी काम छोड़कर भाग गया, लेकिन लोकल भेन्डर, सब–कन्ट्राक्टर, स्थानीय मजदूरों की परिश्रमिक भुक्तानी होना बांकी है, उसको भुक्तानी बिना काम आगे नहीं बढ़ेगी ।
इससे पहले माग सम्बोधन करने की प्रतिबद्धता की गई थी, लेकिन दो महिना तक सम्बोधन ना होने के कारण काम अवरुद्ध करते हुए सीएमसी पीडित संघर्ष समिति आन्दोलन में उतर आया है । बताया गया है कि निर्माण कम्पनी, स्थानीय भेन्डर तथा मजदूरों की कूल १ अरब ६१ करोड़ की भुक्तानी बांकी है । समिति का कहना है कि सीएमसी की बैंक ग्यारेन्टी और बांकी प्रोपर्टी से उन लोगों की भुक्तानी होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com