Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन का जोगवनी यात्रा ।

 

जोगबनी, बरुणमाला । अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जोगबनी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन को स्थानीय भाजपा नेता पारस नाथ राय सहित फ्रेंडस ने फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रात्री भोज में शामिल होने यहां पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि उनका जोगबनी वासियों से काफी लगाव रहा है। उन्होंने पूर्व में कर्इ कार्यक्रम में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा यहां के लोग काफी मिलनशार है। रात्री भोज में श्री हुसैन के साथ स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह, पदम पराग राय वेणु, आनंद यादव, भाजपा नेता प्रेम मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण झा शामिल हुए। भोजन के उपरांत श्री हुसैन सुपौल के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कैलु सरदार, संजीव दाास, बासुकीनाथ राय, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, पप्पू पटेल, रितेश वर्मा, सुशिल राय, संतोष साह, सिद्धार्थ मुखर्जी, पथ्वीचन्द्र साह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   नेपाल में भारत का 'राजनीतिक दूत': क्या कूटनीति के रिसेट बटन पर है नई दिल्ली ? : कृतिका यादव

कैलाशपति मिश्रा के निधन पर श्रद्धांजलि

संघ के प्रचारक, पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वयोवद्ध नेता कैलाशपति मिश्रा के निधन पर मंगलवार को स्थानीय नेताजी चौक के समीप कृषि साख सहयोग समिति के प्रांगण में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा श्री मिश्रा संगठन के प्रति हमेशा वफादार सिपाही के तहत काम करते थे। मिलनसार स्वभाव के श्री मिश्रा का योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है वे जन जन के नेता थे। स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह, स्थानीय विधायक पदम पराग राय वेणु सिकटी के विधायक आनंदी प्रसाद यादव तथा अन्य मंचासीन अतिथियों ने श्री मिश्र के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का अपील की। शोक सभा कार्यक्रम का संचालन कला संस्कृति मंच के प्रदेशमंत्री भानु प्रकाश राय कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजनंद यादव, गणेश गुप्ता, पवन सिंह, कुंदन पोधार, प्रवीण सिंहा, राजेश पूर्वे, नरेश यादव, पवन यादव, लीला देवी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को झुठ मुठ का बदनाम किया जा रहा है।

बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है। जो कुछ हो रहा है साजिश के तहत हो रहा है। उपरोक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन स्थानीय भाजपा नेता पारस राय के होटल परिसर में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने तस्लीमुददीन जी के राजद में जाने के सवाल पर कहा कि वह कभी एनडीए में थे ही नही। उन्होंने सीमा पर बनने जा रही सड़क तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती को वाजपेयी जी का देन बताया। उन्होंने कहा रेल आयात परिवर्तन के समय हो या शहादत समारोह जब यहां के लोग मुझे बुलाते है तो मैं देर नही करता। प्रेस वार्ता में श्री हुसैन के अलावा अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, स्थानीय विधायक पदम पराग राय वेणु, सिकटी के विधायक आनंद यादव मौजूद थै।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com