Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नक्सली करते हैं नाबालिगों का यौन शोषण

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नाबालिग लड़कियों ने नक्सलियों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रविवार को दूरभाष पर बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 11 और 12 वर्ष की लड़कियों ने नक्सली सदस्य कुड़ियम गुज्जा, नागेश और शिवाजी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

अग्रवाल ने बताया कि इस महीने की एक तारीख को जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का सयुंक्त दल मद्देड़ क्षेत्र में गस्त और खोजी अभियान के लिए रवाना हुआ था। क्षेत्र में गांव से लगे जंगल में पुलिस दल को दो नाबालिक लड़कियां मिलीं, जो लगभग 11-12 वर्ष की हैं तथा उसी गांव की रहने वाली हैं।

FILE

यह भी पढें   भारत से 10 टन मानवीय राहत सामग्री लेकर तीसरी विशेष उड़ान काठमांडू के लिए रवाना

पुलिस द्वारा पूछताछ पर लड़कियों ने बताया कि नक्सली मुड़ियम गुज्जा और उसके साथी उन्हें जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे तथा जंगल में कुड़ियम गुज्जा, नागेश और शिवाजी ने उनके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है, नक्सली उन्हें गांव आकर ले जाते हैं। उनसे काम करवाते है तथा डरा-धमका कर जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं। परिवार वालों के द्वारा मना करने पर उन्हें जान से मार डालने अथवा गांव से निकाल देने की धमकी देते हैं। 

लड़कियों ने बताया कि वे अपने गांव वापस नहीं जाना चाहती हैं तथा वे कभी स्कूल नहीं गई हैं अब आश्रम में रहकर पढ़ना चाहती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़कियों द्वारा इसकी जानकारी देने के बाद पुलिस दल ने उन्हें सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया तथा उनकी रिपोर्ट पर दो नवंबर को नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों लड़कियों का चिकित्सकीय परीक्षण महिला चिकित्सक से कराया गया है जिसमें उनका शारीरिक शोषण किए जाने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढें   डीएनए टेस्ट में मदद कर रही है भारत से आई फोरेन्सिक टीम

अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़कियों ने जानकारी दी है कि उनके जैसी और भी कई लड़कियां हैं, जिन्हें गांव से नक्सली अगवा कर अपने साथ ले जाते हैं तथा उनका शारीरिक शोषण करते हैं। लड़कियों के माता-पिता द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उन्हें गांव से बाहर निकाल देने की धमकी देते हैं।

दोनों नाबालिग लड़कियों ने बताया कि नक्सलियों ने गांव वालों को लड़कियों को पढ़ाने के लिए मना किया हुआ है। इन लड़कियों द्वारा जिन नक्सलियों का नाम लिया गया उनमें कुड़ियम गुज्जा फरसेपल्ली क्षेत्र का रेंज कमेटी अध्यक्ष, नागेश मद्देड़ एरिया कमेटी का सचिव तथा शिवाजी पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी का इंटेलीजेंस का प्रभारी है।

यह भी पढें   नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ का असर भारत तक पहुँचा, उत्तर प्रदेश में सात शव बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियों के पुर्नवास और शिक्षा के लिए समुचित कार्रवाई की जा रही है।

 

source:webduniya

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com