Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भागलपुर के सांसद सैयद शहनवाज हुसैन जोगबनी मे ।

 

जोगबनी, बरुणमाला । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागलपुर के सांसद सैयद शहनवाज हुसैन 6 नवंबर को जोगबनी पहुंच रहे है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद के नीजी सहायक प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि शहनवाज जी अपने शुभचिन्तक पारसनाथ राय सहित पार्टी कार्यकर्ताओें से भेंट मुलाकात करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि रात्री भोजन के पश्चात उनका सुपौल जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व श्री हुसैन सिकटी के विधायक स्व. मुरलीधर मंडल के घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट कर उनके परिजनों से मिलेंगे। सांसद के नीजी सहायक श्री मिश्रा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रभारक रहे श्री हुसैन पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण स्व. विधायक के दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल नही होने पर दुख प्रकट करते हुए चुनाव प्रचार संपन्न होते ही सिकटी पहुंचने तथा परिजन से मिलने की बात कही।
फोटो- सैयद शहनवाज हुसैन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com