Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजघाट पर औंधे मुंह गिरीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री(भिडियोसहित)

 
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड  को हाई हील का जूता पहनना महंगा पड़ा। बुधवार को वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधिस्थल राजघाट पर गिर गईं। गिलार्ड के जूते की एड़ी गीली जमीन में धंस गई थी। अगला कदम रखती उससे पहले वह लडख़ड़ाई और गिर गईं।
जूते को लेकर गिलार्ड के साथ यह हादसा तीसरी बार हुआ है। इस साल जनवरी में कैनबरा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में जूता फिसलने से गिरीं थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में चुनाव प्रचार में भी गिरीं थीं। दोनों ही मौकों पर उनके जूते गुम हो गए थे। सवाल पूछे जाने पर गिलार्ड ने कहा कि ऊंची हील की सैंडल पहनकर चलने से अक्सर ऐसा हो जाता है। खासतौर पर ऐसी जगह पर जहां घास ज्यादा हो।
महिलाओं के जूतों के साथ यही दिक्कत : जूलिया
उठने (आगे तस्‍वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम) के बाद गिलार्ड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि महिलाओं के जूतों के साथ यही दिक्कत है। पुरुष तो सपाट तले वाले जूते पहनते हैं और महिलाएं एड़ी वाले। यदि जूते की एड़ी घास में फंस जाए तो यही होगा। हालांकि उन्होंने बूट पहनने की सलाह को नकार दिया।

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com