काबूल में आत्मघाती हमला किसी के हताहत होने की खबर नही
काबूल, एजेंसी ।
अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में एक आत्मघाती हमला हुआ है। इसमें हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सरकारी भवनों और वाहनों को काफी बड़ी तादाद में नुकसान हुआ है। कई इमारतों में दरारें आई हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह है कि इस विस्फोट में किसी मौत नहीं हुई।
दरअसल, काबूल का यह मध्य इलाका बेहद संवेदनशील और वीआइपी क्षेत्र है। इस इलाके में कई दूतावास व सरकारी भवन स्थित है। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान संगठन ने लिया है। सात दिनों के भीतर तालिबान का यह दूसरा बड़ा हमाला है। अफगानिस्तान सरकार ने इस विस्फोट की पुष्टि की है। खास बात यह है कि तालिबान ने एक सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हमला किया है। यह हमला ऐसे वक्त हो रहा है, जब अमेरिकी प्रशासन ने अफगानिस्ता से अपने 5000 सैनिकों को बुलाने का ऐलान किया है।
उधर, अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर राहतकर्मियों को रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि यहां कई इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे हिल गए। इस विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान संगठन ने लिया है। बता दे कि अमेरिकी सैनिकों के ऐलान के दिन काबूल में जबरदस्त घमाका हुआ था। इस विस्फोट में 16 लोग मारे गए थे।

