बीरगंज-काठमांडो के लिए अतिआधुनिक बस सेवा संचालन
रेयाज आलम ,बीरगंज, भाद्र २१ गते शुक्रवार । बीरगंज-काठमांडो के लिए अतिआधुनिक बस सेवा संचालन किया गया। पोखरा जगदम्बा टूर्स एंड ट्रेवल्स प्रा लि द्वारा बीरगंज के होटल भिष्वा में एक कार्यक्रम के बिच घोषणा किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बीरगंज महानगरपालिका के मेयर बिजय कुमार सरावगी ने शांति के प्रतिक कबूतर उड़ा कर उद्घाटन किया। मेयर सरावगी ने कहा की बीरगंज में ऐसे सुबिधा सम्पन्न बस सेवा संचालन में आने से बीरगंज में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस वातानुकूलित अत्याधुनिक रात्रि बस में आरामदायक सेंसर सीट लगा है, जिसे आराम से सोने के लिए तैयार किया गया है। साथ में फ्री वाईफाई, टीवी, पानी, ठंडा, नास्ता का इंतजाम है। इस बस में कुल २१ यात्री बैठ सकते है। बस का किराया १४०० रुपैया है जिसमे संचारकर्मी के लिए २५% छूट दिया गया है। पोखरा जगदम्बा टूर्स एंड ट्रेवल्स प्रा लि के अध्यक्ष केशव अधिकारी ने दावा किया की ये बस बीरगंज से चलने वाले डीलक्स बस से ज्यादा आरामदायक और सुबिधा सम्पन्न है। टिकट काउंटर के लिए बनेपा सुपर डीलक्स के काउंटर से सहकार्य किया गया है।





