Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालिका अपहरण में असफल भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

हिमालिनी संवादाता

रूपन्देही

रूपन्देही जिला तिलोत्तमा नगरपालिका वड़ा नंबर ७अंतर्गत घर ,मंदिर पेन्टर व्यवसायिक विगत एक वर्ष से किराये के मकान में रह रहे भारतीय नागरिक मनीस निगम उम्र २३ वर्ष निवासी मिठौराबजार थाना निचलौल जिला महराजगंज को ५ वर्षिय बालिका अपरहण के आरोप में  को प्रहरी बल द्धारा गिरफ्तार कर बालिका का उद्धार किया गया । जिला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही प्रहरी नायब उपरीक्षक एवं प्रवक्ता धर्मराज भण्डारी ने बताया है की भारतीय नागरिक मनीस निगम ने शुक्रबार सुबह लगभग ८ः३० बजे रोहिणी गावपालिका के वडा नम्बर २ स्थित बैकुण्ठपुर निवासी असफाक अहमद खान की ५ वर्षिय लड़की मनिषा खातुन (नाम परिवर्तन) बालिका अपने घर के आँगन में खेलने की अवस्था में अचानक गायब होने के बाद सनसनी मच जाने के बाद घर परिवार एवम स्थानीयबासी ने प्रहरी को जानकारी करने के बाद प्रहरी द्धारा क्षेत्र में छान बीन के क्रम में सुबह १० बजे रूपन्देही जिला रोहिणी गावपालिका वडा नम्बर २ स्थित रोहिणी पुल समीप जंगल झाडी में मनीस निगम ने अपने साथ अपहरण बालिका का मुँह बाँधकर  घर से करिब ३ सौ मिटर पश्चिम तरफ जंगल में छिपा कर रखने की अवस्था में प्रहरी बल ने किया भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर पूछ ताछ में जुटी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *