Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद ने भारत के राष्ट्रपति को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है। कश्मीर प्रकरण के बाद पाकिस्तान किसी ना किसी बहाने भारत के विरुद्ध बयानबाजी कर रहा है । इसी बीच भारत से युद्ध की लगातार धमकी देने के बमद पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद ने भारत के राष्ट्रपति को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है .

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया से भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में अगले सप्ताह विदेशी यात्रा पर जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद सोमवार को तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे।

9 सितंबर को जाना है आइसलैंड
इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति कोविंद खासकर पुलवामा हमले समेत इस साल की आतंकवादी घटनाओं के आलोक में भारत की राष्ट्रीय चिंताओं पर उन देशों के शीर्ष नेतृत्व को जानकारी देंगे। कोविंद नौ सितंबर को पहले आइसलैंड पहुंचेंगे और वहां के राष्ट्रपति गुडनी जॉनसन और प्रधानमंत्री कैट्रिन जाकोसडोट्टिर से बातचीत करेंगे।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

11 को स्विट्जरलैंड
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति आइसलैंड के बाद स्विट्जरलैंड के दौरे पर जाएंगे। वह 11 सितंबर को पहुंचेंगे और 15 को वहां से रवाना होंगे। इस दौरान वह स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति यूली मौरेर और मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिलंगे।

15 सितंबर को स्लोवेनिया
अंत में राष्ट्रपति कोविंद स्लोवेनिया जाएंगे। कोविंद 15 सितंबर को स्लोवेनिया जाएंगे। वह वहां के राष्ट्रपति बोरूत पाहोर और प्रधानमंत्री मार्जन सारेक के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। बताया गया कि वहां पर कोविंद के भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com