Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलाल की जाल में फंसा सप्तरी का एक युवक, साउदी में दर दर भटकने को है मजबूर

 

मनोज बनैता, सप्तरी , 7 सेप्टेम्बर :

विदेश जाकर अच्छी कमाई के चक्कर में मधेस के कई युवक दलालों के जाल में फंस रहे हैं। अब तक कई युवक जालसाझी का शिकार हो चुके हैं। अब न तो उनके पैसे लौट रहे और न ही वह विदेश से लौट पा रहे हैं । पैसे मांगने पर उल्टे धमकी भी मिल रही है। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर सप्तरी तिलाठी का एक युवक रामदेव यादव ठगा गया है । उनके अनुसार सोनी ईन्टरनेशनल मैनपावर से उनका सम्झौता हुवा था पर उन्हें हेवन मैनपावर से साउदी भेजा गया । सोनी मैनपावर  का संचालक मकसुद ने यादव को झुठी दिलासा देकर दुसरे मैनपावर द्वारा साउदी भेजदिया । ठगी के शिकार हुए युवक ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका सपना था कि विदेश में अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन यहां तक वह ठगे गए। उनहोने बताया कि ठगी का मास्टर माइंड सप्तरी का ही सागर कुमार साह है । उनहोने ही लालच देकर मकसुद से मिलवाया था । पीडित यादव कहते है कि वह बहुत ही मुश्किल हालात में था । कर्ज तले दबे उस पर खेतीबाड़ी सुदभरना लगा हुआ था ।उपर से बच्चों की पढ़ाई लिखाइ इसिलिए उनहोने सोचा विदेश जाऊँगा तो कुछ तो मिलेगी लेकिन दुर्भाग्य से वहाँ भी फस गए । दलाल सागर साह ने वादा किया था कि अगर ३०००० हजार से कम से भींगा होगा तो वापस बुलाना और दूसरे देश भेजना मेरा काम है । इसी विश्वास पर जून २७ तारीख को काठमांडू से उड़ा और २८ को शुक्रवार था मतलब छुट्टी के दिन इस वीच अपना सिम कार्ड न होने की वजह से दर्जनों वार दलाल सागर कुमार साह के साथ फोन बात की । ईमो पर फोटो फोटो भेजते रहे । उनका एक जवाब होता था,कोई काम ढुंढो सेलरी आने तक जितना भी मुश्किल है करो । बीच बीच मे कहते थे कि सेलरी जेब लेते ही कामबंद कर देना है ,इधर सबकुछ तैयार है मैं टिकट भेज दूंगा । यादव ने बहुत कम तनखा बाला एक काम ढुंढा । लेकिन, १ अगस्त को सेलरी आने के बाद २ अगस्त को फोन किया तो बोले की अभी काम बंद नहीं करो १० के बाद कुर्बानी आने वाला है कुर्बानी तक कुछ न कुछ होगा पर हुआ कुछ नहीं । तो पीडित यादव ने १२ अगस्त को फोन करके कहा कि कुर्बानी भी बीत गया कुछ होता नहीं दिख रहा । अभी करिब ढाई महीना बितने को है एजेन्ट साह ने कोई भी ठोस कदम नही बढाया है । पिडित यादव काम छुटने की वजह से दर दर की ठोकरें खाने को मजबुर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *