बहुविवाह मुद्दा में सजा मिलने के बाद सांसद दिलीप कुमार साह निलम्बित
बहुविवाह मुद्दा में कैद की सजा पाने वाले प्रदेश सांसद दिलीपकुमार साह काे निलम्बित किया गया है । जिला अदालत से चार वर्ष पहले सुनाए गए फैसले काे ही उच्च अदालत द्वारा सदर हाेने पर प्रदेशसभा ने उन्हें निलम्बित किया है ।
नेकपा के टिकट पर सिरहा के निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ४ (१) से प्रदेशसभा सदस्य पद में निर्वाचित साह काे धनुषा जिला अदालत ने २०७२ जेठ १३ गते एक वर्ष कैद र पाँच हजार रुपैया जुरमाना का फैसला किया था। जिला अदालत के उक्त फैसला के विरुद्ध साह उच्च अदालत पहुँचे थे जहाँ पुराने फैसले काे ही सदर किया गया ।
सिरहा के मिर्चैया रामनगर की संगीता यादव की जाहेरी आधार में सांसद साह काे बहुविवाह मुद्दा में कैद और जुरमाने की सजा मिली है ।

