Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामूहिक बलात्कार के आरोप में ९ व्यक्ति हिरासत में

 

१० सेपटेम्बर, नवलपरासी । नवलपरासी के सुस्ता में १९ वर्षीया एक किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में प्रहरी ने ९ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है । इस आरोप में नवलपरासी के सुस्ता गाउँपालिका ३ का ४५ वर्षीय सुरेन्द्र यादव, २५ वर्षीय मनमोहन राजभर, २२ वर्षीय शिवराज राजभर, ३७ वर्षीय भिमलाल मुसहर, २२ वर्षीय सन्दिप यादव, २२ वर्षीय रज मुसहर, ४० वर्षीय नेत्र चौधरी, १९ वर्षीय पिन्टु राजभर और १९ वर्ष का अमरनाथ भिडहार को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है ।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी का प्रहरी नायव उपरीक्षक विरेन्द्र थापा के अनुसार छुप छुप के भागने के अवस्था में उनलोगों को हिरासत में लिया गया है । प्रहरी के अनुसार उनलोगों ने किशोरी को धमकी देकर गन्ना के बारी में ले जाकर सामुहिक बलात्कार करने का उजुरी प्रहरी में पडने के आधार में इनलोगों को हिरासत में लिया गया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बेलाटारीका का प्रहरी निरीक्षक प्रकाश श्रीमल ने बताया कि प्रारम्भिक अनुसन्धान के द्वार पता चला है कि आफिस जा रही किशोरी को एकान्त रास्ता में मौका देखकर तीन सौ मिटर भीतर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *