Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी अपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध नेपाल पुलिस अब्बल हैः सर्वेन्द्र खनाल

 

१० सेपटेम्बर, काठमांडू । नेपाल पुलिस का महानिरीक्षक सर्वेन्द्र खनाल ने आग्रह करते हुये कहा कि नेपाल में आकर अपराधिक गतिविधि करने की बात सोचना भी गलत है । चिनियाँ नागरिक ने एटीएम ह्याक कर महाअपराध किया है । इसी समय महानिरीक्षक खनाल ने बताया कि आपराधिक मनोवृत्ति लेकर कुछ विदेशी नेपाल प्रवेश करते हैं । अब वो अपराधिक मनोवृति वाले व्यक्ति सावधान हो जाय क्योंकि नेपाल पुलिस के नजर से वो बच नहीं पायेंगे ।
नेपाल पुलिस क्लब परिसर में निर्माण हो रहे बहुउद्देशयीय भवन शिलान्यास कार्यक्रम में महानिरीक्षक खनाल ने कहा कि कुछ विदेशी नेपाल आकर अपराध करने के लिये आसान समझता है जो कि गलत सोच है । उन्होंने कहा कि हमारा संयन्त्र विदेशी अपराधिक मानसिकता वाले व्यक्ति से कमजोर नहीं है । उसप्रकार के गतिविधि को निस्तेज के लिये हम अबल हैं । खनाल ने चुनौति देते हुये कहा कि अगर उसप्रकार के अपराधिक गतिविधि कर नेपाल के कानून के दायरा में आने का मन है तो नेपाल में आकर अपराध कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *