Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय को नेपाली नागरिकता दिलाने वाले राजपा के वडाध्यक्ष हिरासत में

 

१२ सेपटेम्बर, पर्सा ।

रियाज आलम

सांकेतिक फोटो

 

बहुदरमाई नगरपालिका वडा नं. ८ का वडध्यक्ष पुनिलाल साह तेली को नकली नागरिकता काण्ड में हिरासत में लिया गया है ।
तेली ने भारतीय नागरिक को नेपाली नागरिकता दिलाने के लिये झूठा विवरण को सही ठहरा कर सिफारिश किया था । साथ ही सनाखत भी खुद ही करके नागरिकता दिलवायी थी । इसी अभियोग में उच्च अदालत जनकपुर वीरगन्ज ने तेली को दोषी करार करने के बाद प्रहरी ने उसे हिरासत में लिया है ।

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

२०४८ साल के  निर्वाचन में  रामनगरी गाविस अध्यक्ष पदमा निर्वाचित तेली ने अपने  दामाद  भारतीय नागरिक विरेन्द्र कुमार साह को अपना बेटा बना कर नागरिकता दिलवाई थी  जिसमे उन्हें दोषी पाया गया है .

इस सम्बन्ध में  उच्च अदालत जनकपुर अस्थायी के  न्यायधिश राजेन्द्र खरेल और डिल्लीराज आचार्य के  संयुक्त इजलास ने  २०७५ साल पुष १६ गते फैसला किया था  । भारत लतियाही पूर्वी चम्पारण बिहार के निवासी दामाद  विरेन्द्र कुमार साह फरार हैं .

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – उम्मीदवारों के खिलाफ दावे और विरोध की प्रक्रिया शुरू

जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने जानकारी दिया कि जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा और महुवन प्रहरी चौकी के संयुक्त टोली ने मंगलवार तेली को उसके घर से ही हिरासत में लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com