Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेंगु प्रति असंवेदनशील स्वास्थ्य मन्त्री को इस्तिफा देना चाहिएः सांसद् गौतम

 

काठमांडू, १३ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् संजय गौतम ने कहा है कि सरकार तथा स्वास्थ्य मन्त्री डेंगु संक्रमण के प्रति संवेदनशील ना होने के कारण गेंगु महामारी का स्वरुप ग्रहण कर रहा है । बिहीबार आयोजित संसद् बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश डेंगु के कारण आक्रान्त है, ऐसी अवस्था में संकटकाल घोषणा करनी चाहिए ।
संसद् बैठक में बोलते हुए सांसद् गौतम ने कहा– ‘रुलिङ कर अनदेखा करने से डेंगु नियन्त्रण होनेवाला नहीं है । मैं स्वास्थ्य मन्त्री की इस्तिफा चाहता हूँ । ऐसी मामला में सरकार को मुकदर्शन बनकर रहना ठीक नहीं है ।’ उनका कहना है कि डेंगु नियन्त्रण के सवाल में सरकार मुकदर्शक बनकर सो रहा है । सांसद् गौतम ने प्रश्न किया– ‘देश में दो तिहाई बहुमत का सरकार है, ऐसी अवस्था में भी जनता को सुशासन नहीं मिलेगा तो कब मिलेगा ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *