Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोहरी नागरिकता के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास में असर पडा : गृहमन्त्री थापा

 
१३ सेपटेम्बर, काठमांडू । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने दावी किया कि दोहोरी नागरिकता लेने की प्रवृत्ति अन्त्य करने के लिये नया नागरिकता विधेयक लाया गया है ।
संसद के राज्य व्यस्था समिति में नागरिकता सम्बन्धी विधेयक में सरकार की आधिकारिक धारणा मांगने के बाद गृहमन्त्री थापा ने जबाब देने के लिये आज शुक्रवार समिति बैठक में उपस्थित हुये हैं ।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लाया गया विधेयक में जो लिखा है वही सरकार की धारणा है और उसी विधेयक को परिमार्जन तथा सुधार करने का काम जनप्रतिनिधि तथा समिति का अधिकार है ।
उन्होंने बताया कि नागरिकता के विषय में सिर्फ नेपाल में ही नहीं अन्य देशों में भी संवेदनशील ही है ।
गृृहमन्त्री ने जबाब देते हुये कहा कि नेपाल के संदर्भ में भी कितने संधि सम्झौता के कारण खुला सिमाना है । भारत के साथ हमारा खुला सिमाना तथा विशेष सम्बन्ध भी है । जिसके कारण नेपाल नागरिकता के विषय में और भी संवेदनशील बनता जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed