Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह में आवद्ध नगर इन्चार्ज द्वारा पार्टी परित्याग

 

डडेलधुरा, १४ सितम्बर । नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से आबद्ध एक नगर इन्चार्ज ने पार्टी परित्याग किया है । परशुराम नगरपालिका–१० जोजला निवासी ३५ वर्षीय दमन दमाई (नेपाली) ने पार्टी परित्याग किया है । नेपाली को गत भाद्र १८ गते पुलिस ने गिरफ्तार किया था । जिला पुलिस कार्यालय डडेलधुरा के अनुसार कल शुक्रबार ही वह १५ हजार धेरौटी रकम बुझाकर रिहा हुए थे । पार्टी परित्याग करते ही नेपाली ने पार्टी परित्याग करने की घोषणा की थी ।
शुक्रबार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए नेपाली ने कहा है कि उक्त पार्टी के ऊपर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है और पार्टी की सिद्धान्त भी मुझे पसंद नहीं है, इसीलिए अब उपरान्त उक्त पार्टी से मैं संबंधित नहीं हूं और किसी भी जिम्मेवारी में नहीं रहना चाहता हूँ । उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी दिनों में वह स्वतन्त्र जीवन निर्वाह करना चाहते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *