धनुषा में व्यापारी साह के ऊपर गोली प्रहार
जनकपुरधाम, १४ सितम्बर । सर्लाही जिला ईश्वरपुर नगरपालिका–११ निवासी ३५ वर्षीय व्यापारी राजेश साह तेली के ऊपर गोली प्रहार हुई है । गोली लगने से साह घायल हैं । घटना शुक्रबार रात ८ बजे का है । खैरा बाजार से घर लौटते वक्त साह के ऊपर गन्ने की बारी में छिपकरे रहे अज्ञात समूह ने उनके ऊपर गोली प्रहार की थी । साह मोटरसाइकिल में किराना पसल की सामान दूकान–दूकान पर पहुँचाते थे ।
जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही के अनुसार साह की पेट में गोली लगी है, गम्भीर घायल होने के कारण बयलबास में सामान्य उपचार करने के बाद रात में ही उनको वीरगंज भेजा गया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के बारे में थप अनुसंधान जारी है ।

