Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज स्थित नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय के प्राध्यानाध्यापक घूस रकम के साथ गिरफ्तार

 

काठमांडू, १४ सितम्बर । पर्सा जिला वीरगंज महानगरपालिका–३१ बेहवा प्रसौनी स्थित नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिन्द्रकुमार कापर १ लाख रुपैयां घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग हेटौडा से परिचालित टोली ने कापर को गिरफ्तार किया है ।
प्राधानाध्यापक कापर के साथ सहायक प्राधानाध्यापक मनिर मियाँ, शिक्षक सुरेश महतो, विद्यालय व्यवस्थापन समिति के सदस्यद्वय जम्बिल मियाँ और इलियास मिया को भी अख्यितार ने सोही आरोप में निन्त्रण में लिया है । आरोप है कि उन लोगों ने करार में शिक्षक नियुक्ति संबंधी आश्वसन देकर सर्वसाधारण से पैसा लिया है । अख्तियार स्रोत का कहना है कि उन लोगों ने सर्वसाधारण से १ लाख रुपैयाँ ले चुके हैं, जिसका प्रमाण अख्तियार के पास है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *