हमारी चाहत सभी राष्ट्रों के साथ समान सम्बन्धः प्रचण्ड
काठमांडू, १४ सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि वह सभी राष्ट्रों के साथ समान संबंध चाहते हैं । उनका कहना है कि उनकी कोई भी उद्देश्य नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय संबंध को बिगाडना नहीं है । चिनियाँ विदेश मन्त्री के साथ हुए भेटवार्ता और विवाद की ओर संकेत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने शनिबार इलाम सदरमुकाम में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कै कि जनता की इच्छा अनुसार वर्तमान सरकार जनता के पक्ष में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा है कि देश में नयां व्यवस्था शुरु हुई है, नयां व्यवस्था के कारण भी परिवर्तन नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन सरकार नतिजामुखी काम करने के लिए हरदम तैयार है ।
आन्तरिक पार्टी राजनीतिक के संबंध में बात करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि पार्टी के अन्तर गुट–उपगुट होना ठीक नहीं है, जिससे पूरी पार्टी ही ध्वस्त हो सकती है । उनका कहना है कि नेता केन्द्रीत और गुट केन्द्रीत राजनीति खूद को ही समाप्त करेगी, इसीलिए जिम्मेवार होकर राजनीति करना चाहिए ।

