Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पति ने काटी पत्नी की नाक और फिर की ये हरकत

 

पाकिस्तान के लाहौर शहर में घरेलू हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसी घरेलू मसले पर एक युवक अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था, इसी बीच कथित तौर पर उसने पत्नी की नाक काट दी। इतना ही नहीं, उसने पत्नी के सिर के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया।

यह घटना लाहौर के सितारा कॉलोनी की है। शाजिया के चीखने चिल्लाने की आवजें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुचे। उसके शरीर से खून बह रहा था। उन लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और उसे लाहौर जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया।

यह भी पढें   प्रचण्ड का वामपंथी एकता का आह्वान, एमाले सहित सभी वाम शक्तियों से साथ आने की अपील

डान में छपी खबर के मुताबिक, शाजिया के पति का नाम सज्जाद अहमद है। उन दोनों के 6 बच्चे, जिनमें चार बेटियां और 2 बेटे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि सज्जाद अक्सर शाजिया को प्रताड़ित करता रहता है। वह उसे लोहे के सरिए और पाइप से पीटता है। पड़ोसियों ने साजिया को कई बार सज्जाद की प्रताड़ना से बचाया है।

डॉक्टर का कहना है कि शाजिया की नाक कट गई है, उसे अब कृत्रिम नाक लगाई जाएगी। इसके लिए अब जटिल प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

यह भी पढें   आखिर क्यों हटाया गया आईजीपी कार्की को ?

शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के सुसराल गई थी, तभी उसका पति सज्जाद भी वहां पहुंच गया। वह उसे वापस घर लाया और मेन गेट बंदकर के पाइप से उसे पीटने लगा। इसी बीच उसने चाकू से उसकी नाक काट दी।

पुलिस ने सज्जाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह फरार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com