Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वार्थसिद्धि योग एवं अमृतसिद्धि योग में नवरात्रि का होगा आरंभ,नवरात्रि पर बन रहा शुभ संयोग, हाथी पर सवार होकर आ रही हैं माँ दुर्गा

 

इस बार शारदीय नवरात्रि अनेक वर्षों के बाद एक बेहद शुभ संयोग लेकर आ रही है। इन दिनों में मां दुर्गा की उपासना करने का अभूतपूर्व फल मिलेगा। माँ दुर्गा 29 सितंबर 2019 दिन रविवार को हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी वाहन पर माँ दुर्गा के आगमन से प्रचुर वृष्टि होती है। इस वर्ष नवरात्रि 9 दिन हो जाने के चलते पूरा संयोग ही बेहद शुभ साबित होने वाला है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

सर्वार्थसिद्धि योग एवं अमृतसिद्धि योग में नवरात्रि का आरंभ

जब भी 9 दिन की नवरात्रि मनाई जाती है तो ये दिन शक्ति की उपासना के लिए बेहद शुभ होते हैं। ये देश में खुशहाली के संकेत हैं। नवरात्रि का प्रारम्भ सर्वार्थसिद्धियोग एवं अमृतसिद्धियोग जैसे बेहद विशेष संयोग में हो रहा है।

नवरात्रि में दो सोमवार का महत्व

9 दिन की नवरात्रि में दो सोमवार आ रहे हैं। यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि सोमवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं बल्कि करोड़ गुना फल मिलता है।

यह भी पढें   मंत्रियों द्वारा ही संसदीय मर्यादा और नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है – ऐनबहादुर महर

सोमवार का स्वामी चन्द्रमा है। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को सोम कहा गया है और भगवान शिव को सोमनाथ। अतः सोमवार के दिन शक्ति की अनेक प्रकार के गन्ध, पुष्प,धूप, दीप, नैवेद्यादि उपचारों से पूजन करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।
मुर्गा पर सवार हो विदा होंगी माँ दुर्गा

महाष्टमी का व्रत 6 अक्टूबर को होगा। माँ दुर्गा का प्रस्थान मंगलवार 8 अक्टूबर दशमी तिथि को कुक्कुट (मुर्गा) वाहन से होगा। मुर्गा पर सवार होकर माता के विदा होने से लोगों में व्याकुलता बढ़ेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *