भ्रष्टाचार तथा महंगी नियन्त्रण के लिये समाजवादी युवा संघ ने प्रधानमन्त्री को ज्ञापन पेश किया
रेयाज आलम ,वीरगन्ज ।
१९ सितम्बर, देश में बढ रहे भ्रष्टाचार तथा महंगी नियन्त्रण करने के लिये समाजवादी पार्टी युवा संघ ने जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के द्वारा प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली जी को ज्ञापन पत्र पेश किया है । संघ ने मांग करते हुये कहा है भ्रष्टाचार, महंगी, तथा गैरकानूनि ढंग से राजस्व ठगने वालों को कानून के दायरा में लेकर कार्रबाई किया जाना चाहिये । स्वदेशी तथा विदेशी कम्पनी द्वारा सरकार को कर नहीं देकर नेपाल सरकार को आर्थिक रुप में विफल बनाने वालों को आवश्यक कार्रबाई के अन्तर्गत लेना चाहिये ।
समाजवादी युवा संघ का केन्द्रीय सचिव सरोज यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर सरकार हमारी मांग को अनसुनी की तो हम बाध्य होकर संघर्ष का कार्यक्रम लेकर सडक पर उतरेंगे ।
ज्ञापन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है एनसेल प्रकरण के साथ साथ अन्य घटनाओं को आम सर्वसाधारण जनता द्वारा कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा व्यवस्थापिका को शंका के दृष्टिकोण देखने की अवस्था है । देश का लोन १० खरब पार कर चुका है । व्यापार घाटा के स्तर पर है । ज्ञापन बुझाने के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता तथा युवा विद्यार्थियों का उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।


