Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइफा में राजी सर्वश्रेष्ठ फिल्म और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 

 

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आइफा) में राजी सर्वश्रेष्ठ फिल्म और इसमें अभिनय के लिए आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। वहीं, फिल्म पद्मावत में अभिनय के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। फिल्म धड़क के लिए ईशान खट्टर और केदारनाथ के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुने गए।

एकेडमी अवॉर्ड्स का यह 20वां संस्करण है, जिसका आयोजन इस बार मुंबई में हुआ। अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना ने अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया। इस दौरान सलमान खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ और सारा अली खान ने परफॉर्म किया। सेरेमनी में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com