Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालिका बलात्कार तथा हत्या में आरोपित दो व्यक्ति को मिला आजीवन कारावास

 

१९ सितम्बर, धनुषा ।

 बालिका के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले दो गुनाहगार को जिला अदालत धनुषा द्वारा आजीवन कारावास का फैसला सुनाया गया है ।
सामूहिक बलात्कार कर बालिका की हत्या करने वाला धनुषा के औरही गाउँपालिका–२, परवाहा का ३१ वर्षीय विनोद मुखिया और ३३ वर्षीय नथुनी पण्डित को जिला अदालत धनुषा ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया गया है ।
बुधवार जिला अदालत का न्यायाधीश राजेश कटुवाल के इजलास ने मुखिया और पण्डित को बालिका बलात्कार कर हत्या करने के जूर्म में दोषी ठहर होने से आजीवन कारावास का सजा सुनाया है । एक वर्ष पहले २०७५ आश्विन २६ गते दुर्गा मेला मेला देखने गई रामशिष यादव की १० वर्षीय बेटी मनिता कुमारी यादव के साथ बलात्कार कर हत्या किया गया था । स्थानीय मुखिया और पण्डित ने उस बच्ची को १० रुपैया का प्रलोभन देकर गांव से दूर लेजाकर बलात्कार के बाद हत्या किया था ।
बालिका का शव धान के खेत में किचड में मिलने के बाद ही प्रहरी ने उन दोनों को हिरासत में लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *