Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में आत्‍मघाती विस्‍फोट, 10 लोगों की मौत, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

 

काबुल, एएफपी।

 

दक्षिणी अफगान सिटी जाबुल में गुरुवार को आत्‍मघाती विस्‍फोट हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 85 घायल हैं। इस हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान ने ली है। विस्फोट के कारण कई कार्यालय और मकान को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के काफी करीब नेशनल डायरेक्ट‍रेट ऑफ सिक्योरिटी (NDS) का कार्यालय स्थित है। कंधार सिटी से एंबुलेंस बुलाया गया और घायलों को कंधार के अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित इलाकों में विश्व हिंदूपरिषद नेपाल की राहत और बचाव सेवाएँ शुरू

बता दें कि यहां होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए शिक्षण संस्‍थानों को मतदान केंद्र बनाने को लेकर तालिबान ने चेतावनी दी थी।

घटना की जानकारी जाबुल प्रांत के गर्वनर ने दी। हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान के प्रवक्‍ता कारी युसुफ अहमदी ने ली। उसने बताया कि यह हमला नेशनल डायरेक्‍टरेट ऑफ सिक्‍योरिटी को निशाना बनाकर की गई थी।

बता दें कि बुधवार को अफगानिस्‍तान के तालिबान समूह ने मतदान केंद्रों पर हमले की धमकी देते हुए शिक्षकों विद्यार्थिंयों व अन्‍या शिक्षा जगत के कर्मचारियों से आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव को नजरअंदाज करने को कहा। तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘चुनाव आयोजकों को अपने स्‍कूलों को मतदान केंद्र बनाने की अनुमति न दें और शिक्षक या अन्‍य कर्मी चुनाव स्‍टाफ का काम न करे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com