संविधान स्पष्ट रुप में समाजवादी व्यवस्था की ओर : प्रचण्ड
काठमाडौं–
नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि नए बिचार का विकास कर नेपाली मौलिकता अनुरुप के समाजवाद की स्थापना करना आज की आवश्यकता है
चौथे संविधान दिवस के अवसर में एक शुभकामना सन्देश देते हुए प्रचण्ड ने कहा कि वर्तमान संविधान स्पष्ट रुप में समाजवादी व्यवस्था की ओर आगे बढ रही है ।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्वदेश तथा विदेश में रहने वाले सभी नेपालीयाें काे बधाई तथा शुभकामना व्यक्त करते हुए प्रचण्ड ने शहीदाें काे श्रद्धांजली व्यक्त की । उन्हाेंने कहा कि मैं सभी के प्रति सम्मान प्रकट करता हूँ और कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ । उन्हाेंने कहा किसंविधान नेपाल में रहने वाले समस्त आदिवासी, जनजाति, महिला, दलित, अल्पसंख्यक, मुसलमान, मधेसी, थारु, उत्पिडित, पिछडे वर्ग, क्षेत्र आदि सम्पूर्ण नेपाली ने आज तक के संघर्ष से प्राप्त किए गए हक अधिकार और अवसर को सुनिश्चित कर संस्थागत किया है ।उन्हाेंने कहा कि इस उपलब्धि काे हानि पहुँचाने का कार्य किया और भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है इसलिए हम सबकाे एकताबद्ध हाेना चाहिए ।

