Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष प्रचण्ड ने किया खुद से प्रश्न : क्या हम सच में कम्युनिष्ट हैं ?

 
२३ सितम्बर, काठमांडू ।
सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने बताया कि पार्टी को समीक्षा करने की आवश्यकता है कि कहीं हम आदर्श से च्युत तो नहीं हो रहे हैं ।
नेतृ सहाना प्रधान के पांचवें स्मृति दिवस के अवसर पर नेकपा केन्द्रीय कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित कार्यक्रम में प्रचण्ड ने बताया कि विचार, राजनीति के साथ संगठनात्मक और जीवन का आचरण कैसा होना चाहिये इसको स्पष्ट करना चुनौती है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि पार्टी एकता करने के बाद या शासन सत्ता सञ्चालन करने के स्थान में पहुंचने के बाद आदर्श और विचार से कुछ भी नहीं समझने के बाद स्खलित होने की प्रक्रिया  शुरु हो गई । उन्होंने कहा कि नाम तो कम्युनिष्ट पार्टी ही है पर अभी सच में हम कम्युनिष्ट जैसे ही हैं ?
उन्होंने कहा कि कहने के लिये हम समाजवादी का यात्रा शुरु कर रहे हैं । क्या हम समाजवादी के यात्रा निम्ति एक योद्धा जैसे हैं ? या हम धीरे धीरे कांग्रेस या कल के निरंकुशतावादी के तरह ही तो नहीं हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed