जितिया व्रत के कारण एक महिला की मृत्यु
२३ सितम्बर, महोत्तरी ।
महोत्तरी के एकडारा गाउँपालिका में जितिया पर्व का उपवास (व्रत) की अवस्था में ही एक वृद्धा की मृत्यु हुयी है । वडाध्यक्ष सुमन्तकुमार राय ने जानकारी दिया कि एकडारा गाउँपालिका–६ बगेया का जगदीश पाण्डे की पत्नी ७१ वर्षीया मिथिलेश देवी पाण्डे की मृत्यु हुयी है ।
स्थानीय ने बताया कि इस बार का जितिया व्रत लगभग ३६ घंटा अर्थात लम्बे समय का होने का कारण उनकी मृत्यु हुयी है । क्योंकि यह व्रत बहुत ही कठोर होता है । इसमें पानी भी नहीं पिया जाता है । मान्यता यह है कि जितिया व्रत के समापन से पहले पानी भी पी लेने से व्रत भंग हो जाता है ।
इस वर्ष का जितिया व्रत का कार्यक्रम शनिवार सुबह ४ बजे से रविवार शाम ४ बजे तक का था । मिथिलेश देवी भी शनिवार सबह ४ बजे से उपवास रखी थी । उनकी अवस्था खराब होने पर सबने उन्हें कुछ खाने के लिये आग्रह किया परन्तु उन्होंने नहीं मानी ।
तराई में जितिया पर्व का बहुत महत्व है और एक कठोर व्रत के रुप में इस व्रत में जाना जाता है । सर्वसाधारण ने बताया कि जितिया पर्व में मृत्यु होने की घटना पहली बार हुयी है ।

