Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजस्व प्रशासन को स्वच्छ रखना चाहिये : अर्थमन्त्री खतिवडा

 

२५ सितम्बर, काठमांडू । अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने राजस्व प्रशासन को स्वच्छ रखने के लिये कर्मचारियों को निर्देशन दिया है । राजस्व प्रशासन में पारदर्शीता और कुशलता कायम कर कार्य सम्पादन करने के लिये अर्थमन्त्री ने भन्सार के कर्मचारियों को निर्देशन दिया है ।
बुधवार त्रिभुवन अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल भन्सार कार्यालय के स्थलगत निरीक्षण में पहुंचे अर्थमन्त्री डा. खतिवडा ने अन्तराष्ट्रयि व्यापार को सहज बनाने के लिये व्यवसायी मैत्री होकर काम करने का निर्देशन कर्मचारियों को दिया ।
उन्होंने बताया कि विमानस्थल विदेशी अतिथियों को सबसे पहले प्रभावित करता है इसलिये नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के साथ सहकार्य कर नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० की तैयारी करेंगे । उनका कहना है कि विमानस्थल में अन्य निकाय का भी समन्वय होने के कारण प्रभावकारी, तुरन्त तथा सहज रुप में सेवा देना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *