Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी नेपाल के धरान में आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन मेला का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । पूर्वी नेपाल के धरान में आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन मेला  ईस्ट टूरिजम मार्ट बिभिन्न कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । पर्यटन मेला में नेपाल , भारत ,भूटान के 250 पर्यटन व्यवसायी ने  उत्साह के साथ भाग लिया । पर्यटन मेला में 60 स्टाल लगाए गए थे  जिसका  हजारों लोगों ने अवलोकन किया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि 1 नंबर प्रदेश का मुख्य मंत्री शेरधन राई ने किया । इस मौके पर 1 नंबर प्रदेश का उद्योग , पर्यटन ,वन तथा वातावरण मंत्री जगदीश प्रसाद कुसियैत, सभामुख प्रदीप भंडारी , उप सभामुख सरस्वती पोखरेल , धरान की कार्यवाहक मेयर मंजू भंडारी , नेपाल पर्यटन बोर्ड का प्रमुख कार्यकारी अधिकृत  दीपक राज जोशी , ईस्ट टूरिजम मार्ट का अध्यक्ष भविश श्रेष्ठ मौजूद थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राई ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र का बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगा । दूसरे दूसरे वक्ता मंत्री श्री कुसियैत ने पर्यटन वर्ष 2020 को सफल बनाने के लिए कई कार्यक्रम लाने की जानकारी दी । कार्यक्रम को कलकत्ता से पहुचे गेनवेल लिजर होलिडेज का अधिकारी मनोज सर्राफ ने भी संबिधित किया । उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय सड़क , विमान स्थल ,होटल , पर्यटकीय सेवा का आवश्यकता पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही पर्यटन का बढ़ावा के लिए कई टिप्स व सुझाव दिया । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और स्वाग मंतब्य ईस्ट टूरिजम मार्ट का अध्यक्ष भविश श्रेठ ने देते हुए पूर्वी नेपाल के कई पर्यटकीय स्थल इलाम , फिक्कल , पाँचथर , कोशी टप्पू , धनकुटा , भेड़ेटार के संबंध में जानकारी दिया ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *