सरकार कुशासन और भ्रष्टचार में लिप्तः पाण्डे
काठमांडू, २७ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता बद्री पाण्डे का कहना है कि वर्तमान सरकार कुशासन और भ्रष्टाचार में पूर्णतः लिप्त हो गया है । बाजुरा जिला स्थित कोल्टी में बिहीबार आयोजित पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए नेता पाण्डे ने कहा– ‘सरकार का नारा है– भ्रष्टाचार में शून्य सहनशीलता । लेकिन सुशासन नहीं, सरकार कुशासन में हैं । मेलम्ची खानेपानी आयोजना, बूढीगण्डकी जलविद्युत आयोजना, बाइडबडी, न्यारोबडी आदि काण्ड से पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है ।’
नेता पाण्डे ने यह भी कहा है कि सरकार गलत राह पर चल रहा है, इसीलिए जनता शक्तिशाली प्रतिपक्षी दल की प्रतिक्षा कर रही है, जिसके लिए कांग्रेस को सोचना जरुरी है । उनका यह भी मानना है कि विकास बजेट खर्च ना होना, विदेशी सहहयोग रुक जाना, अनुमानित राजश्व भी नहीं उठना आदि कई कारण है, जिससे सरकार असफलता की ओर ही अग्रसर है ।

