Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है

 

 

गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। उसने डूडल बनाकर खुद को शुभकामना दीं। गूगल सर्च इंजन की स्थापना सितंबर 1998 में दो पीएचडी छात्रों, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने छात्रावासों में की गई थी।
ऐसे समय में जब वर्ल्ड वाइड वेब (www) अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में था, पेज और ब्रिन का मुख्य लक्ष्य था दुनिया की सारी जानकारियों को व्यवस्थित करना और इसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना। ‘याहू’ और ‘आस्क जीव’ जैसे प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजनों की को पीछे छोड़ते हुए आज गूगल दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक बन गई है।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित

अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए लिखा कि 21 साल पहले, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने बड़े तौर पर सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। आज गूगल दुनिया भर की 100 भाषाओं में काम करता है और साल में अरबों सवालों के जवाब खोजता है। कम से कम इतना तो कहा जा सकता है कि इसका फलक बड़ा है। 21वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

गौरतलब है कि 1998 में जब गूगल की शूरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब पर करीब 2.5 करोड़ पेज मौजूद थे। उस समय गूगल का एल्गोरिथम काफी बेहतरीन था। तब के समय में कुछ भी करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी।

गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख बिना किसी स्पष्टीकरण के कई बार बदली है। 2005 तक सात सितंबर को वेबसाइट ने अपना जन्मदिन मनाया था। लेकिन कंपनी ने वास्तव में चार सितंबर 1998 को निगमन के कागजात दाखिल किए, हालांकि इस तारीख को उसने अपने जन्मदिन के रुप में कभी इस्तेमाल नहीं किया। 2005 के बाद से इसने आठ सितंबर, 26 सितंबर और हाल ही में, 27 सितंबर को अपने जन्मदिन को चिन्हित किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed