हृदय दिवस के अवसर पर नर्भिक ने निकाला प्रभातफेरी
२७ सितम्बर, काठमांडू । विश्व हृदय दिवस के पूर्व सन्ध्या में नर्भिक अस्पताल ने बृहत प्रभातफेरी का आयोजन किया है । विश्व हृदय महासंघ के आह्वान में सन् २००० से सितम्बर महीन के अन्त में हृदय दिवस मनाया जा रहा है । उसी दौरान इस वर्ष भी २९ सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जायेगा । जिसमें विश्व हृदय महासंघ के १५० से भी अधिक सदस्य राष्ट्र इसी दिवस को विश्व हृदय दिवस मनायेंगे ।
विश्व हृदय महासंघ के सन् २००५ के तथ्याङ्क अनुसार विश्वभर प्रत्येक वर्ष १ करोड ७५ लाख से भी अधिक व्यक्ति रक्तनली, पक्षाघात तथा मुटुजन्य रोग के कारण जान गंवा रहे हैं । फिलहाल इन रोगियों की संखया तथा इन रोग से मृत्यु दर अत्यधिक होने का अनुमान है । इसलिये हृदयरोग संसार का सबसे जानलेवा रोग है । हृदय रोग के आक्रमण से अगर जान बच भी गई तो मानव अंगभंग हो जाता है । फिलहाल विश्व का ही मृत्यु का सबसे प्रमुख कारण हृदय रोग है । इन रोगों के बारे में जनचेतना अति आवश्यक है । यह प्रभातफेरी के द्वारा तथा अन्य विभिन्न कार्यक्म के द्वारा हृदय रोग तथा उससे बचने का उपाय जन समक्ष प्रस्तुत करना अत्यन्त आवश्यक है ।

