चिली में रविवार को भूकंप के झटके
चिली में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. चिली के पैसिफिक ऑफ कोस्ट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. यूनाइटिड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप के कारण ज्यादा नुकसान नहीं होने की आशंका जताई है.
राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के कारण बुनियादी सेवाओं को कोई क्षति नहीं पहुंची है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:57 बजे आया था और यह राजधानी सैंटियागो से लगभग 225 मील दक्षिण में केंद्रित था. इसकी गहराई सतह से 10.3 मील नीचे थी.


