मोदी के अभिव्यक्ति प्रति मोहन वैद्य को आपत्ति
३० सितम्बर, काठमांडू । ‘भारत ने विश्व को बुद्ध दिया है’ भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की इस अभिव्यक्ति प्रति मोहन वैद्य नेतृत्व का नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (क्रान्तिकारी माओवादी) ने आपत्ति जनाया है । उस पार्टी का महासचिव मोहन वैद्य ने सोमवार एक विज्ञप्ति जारी कर उक्त अभिव्यक्ति प्रति आपत्ति जनाया है ।
वैद्य ने बताया कि गत सेप्टेम्बर २७ को संयुक्त राष्ट्रसङ्घ के महासभा में भारत का प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में यह वाक्यांश प्रयोग किया था कि भारत ने विश्व को बुद्ध दिया है ।
उन्होंने कहा कि मैं इसका दृढ विरोध कर रहा हूं । वैद्य ने कहा नेपाल के लुम्बिनी में जन्में गौतम बुद्ध भारतीय नहीं नेपाली हैं । इससे संसार अवगत है परन्तु उनको भारतीय बनाना नितान्त गलत है जिसका बेहोरा मैं स्पष्ट करना चाहता हूं ।
उन्होंने भारत के प्रधानमन्त्री से अनुरोध करते हुये कहा कि क्रान्तिकारी माओवादी को आइन्दा इस प्रकार का अभिव्यक्ति नहीं देना पडे ।

