Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महरा पर कारबाई कर जनविश्वास आर्जन करें : प्रकाशमान सिंह

 

२ अक्टुबर, नेपाली कांग्रेस का नेता प्रकाशमान सिंह ने सरकार को सुझाव देते हुये कहा है कि कृष्णबहादुर महरा पर कारबई कर जनविश्वास आर्जन करें ।
उन्होंने कहा कि निर्मला पन्त के दोषी को पता नहीं लगा सकने पर सरकार अपना जनविश्वास गंवा चुकी है । अब एक अवसर मिला है सरकार और प्रहरी प्रशासन को महरा प्रकरण पर इमानदारी से अनुसन्धान करना चाहिये ताकि जनता का विश्वास जीत सके ।
नेपाली कांग्रेस काठमांडू क्षेत्रनम्बर ३ द्वारा आज बुधवार जोरपाटी में आयोजित शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम में नेता सिंह ने कहा कि अगर देश में कानुनी राज्य है तो जनता का विश्वास जीतने के लिये सरकार और प्रशासन को इमानदार होना चाहिये ।
उन्होंने कहा कि कानुन सब के लिये समान है । इस अनुसन्धान में संलग्न प्रहरी को किसी भी प्रकार के दबाब में न आकर होशियार होकर काम करना चाहिये । दोषी को सजा अवश्य मिलना चाहिये ।
नेता सिंह ने कहा इस प्रकार महिला के ऊपर दुव्र्यवहार का आरोप लगने पर उसे सभासद तथा सांसद दोनों पद से इस्तिफा देना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed