Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सकुशल यात्री को गन्तव्य में पहुंचाने पर उपमेयर नुरजहां खातुन ने किया चालक को सम्मान

 

२ अक्टुबर, रौतहट । पर्व त्योहार के समय आहिस्ते सवारी चलाकर यात्री को गन्तव्य पहुंचाने के अनुरोध के साथ रौतहट कटहरिया नगरपालिका की उपमेयर नुरजहाँ खातुन ने चालक को सम्मान की हैं ।
बुधवार सुबह नगरपालिका के कार्यालय के आगे कटहरिया गरुडा मुलसडक में उपमेयर खातुन ने प्रहरी के गाडी चालक से लेकर जिप, ट्याक्टर, टेम्पो चालक लगायत लगभग डेढ दर्जन चालक को सम्मान की हैं ।
दशहरा के अवसर पर गाडी दुर्घटना न हो जिसके लिये नेपाल प्रहरी का आइजिपी सर्वेन्द्र खनाल ने चालक को टिका तथा माला लगाकर सम्मान करने के बाद विभिन्न जिला में नेपाल प्रहरी ने इसे एक अभियान के रुप में लिया है ।
उपमेयर खातुन ने चालक को टिक माला तथा गम्छा के साथ सम्मान कर यात्री को सकुशल गन्तव्य में पहुंचाने के लिये दशहरा का शुभकामना भी दी हैं ।
उक्त अवसर पर ईलाका प्रहरी कार्यालय गरुडा का डिएसपी तुलसीराज अधिकारी, कटहरिया ७ का वडा अध्यक्ष नवद राय यादव, वडा ८ का वडा अध्यक्ष नन्दलाल पाश्वान, स्थानिय व्यापारी तथा सञ्चारकर्मी भी सहभागी थे ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पलांचोक भगवती मंदिर में किए दर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com