Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने विदेशी छात्रों को अंग्रेजी में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 45 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी

 
प्रतीकात्मक तसवीर

चीन में चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या की वजह से वहां की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चीन में भारतीय छात्रों की रिकॉर्ड संख्या की वजह से शिक्षा मंत्रालय ने 200 से अधिक स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में से 45 कॉलेजों को विदेशी छात्रों को अंग्रेजी में एमबीबीएस पढ़ाने की मंजूरी दी है।
चीनी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा की पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में भारतीय छात्र दाखिला लेते हैं। अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के संस्थानों की तुलना में अपने किफायती पाठ्यक्रमों के कारण चीन विदेशी छात्रों को आकर्षित करता है। जिसमें विशेष रूप से भारत और अन्य एशियाई देश शामिल हैं।

यह भी पढें   ‘सुपर कॉमेडी लिग’की औपचारिक घोषणा

23,000 से अधिक भारतीय छात्र चीनी विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी छात्रों की संख्या 28,000 से अधिक है। लगभग पांच लाख विदेशी छात्र वर्तमान में चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

चीन में पढ़ाई कर रहे 23,000 भारतीय छात्रों में से 21,000 से अधिक ने एमबीबीएस की पढ़ाई में दाखिला ले रखा है। चीनी चिकित्सा पाठ्यक्रमों के बारे में भारतीय छात्रों के बीच बढ़ती रुचि को देखते हुए, भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि चीनी शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने विदेशी छात्रों को अंग्रेजी में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए देश के 45 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com